उत्तराखंड में गांधी, यात्रा और विचार का लोकार्पण

Spread the love

देहरादून। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में शनिवार को लेखक सुनील भट्ट की पुस्तक उत्तराखंड में गांधी, यात्रा और विचार का लोकार्पण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह पुस्तक महात्मा गांधी द्वारा उत्तराखंड क्षेत्र में की गयी यात्राओं को एक नई दृष्टि प्रदान करती है। लोकार्पण के बाद पुस्तक को लेकर चर्चा की गई। सामाजिक इतिहासकार डॉ योगेश धस्माना ने पुस्तक पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन गांधीवादी विचारक बिजू नेगी ने किया। लेखक सुनील भट्ट ने पुस्तक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लेखक व संपादक राजीव लोचन साह ने महात्मा गांधी के नैनीताल के ताकुला प्रवास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अनिल नौरिया ने इन महात्मा गांधी की यात्राओं से उत्तराखंड के जन मानस पर पड़े प्रभाव को विस्तार से रेखांकित किया। पद्मश्री माधुरी बड़थ्वाल ने आजादी के आंदोलन के दौरान रचे गढ़वाली लोकगीत सुनाते हुए बताया कि किस तरह गांधी नेहरू पर रचे इन गीतों को गाते- गाते लोग खुशी- खुशी जेलों को चले गए थे। इस दौरान प्रवीण भट्ट, डॉ अतुल शर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, हिमांशु आहूजा, तन्मय ममगाईं आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *