डीएसबी कर्मचारी संघ के गणेश अध्यक्ष और राजेश उपाध्यक्ष निर्वाचित

Spread the love

नैनीताल। डीएसबी परिसर कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को चुनाव कराया गया। कुल सौ मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर गणेश सिंह बिष्ट तथा उपाध्यक्ष पद पर राजेश बिनवाल विजयी रहे। जबकि शेष चार पद महिला उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव व कोषाध्यक्ष में निर्विरोध चयन किया गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी एसएस किरौला ने बताया कि मंगलवार को परिसर के सीएलटी सभागार में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक मतदान हुआ। अध्यक्ष पद विजयी रहे गणेश सिंह बिष्ट के पक्ष में 55 मतदाताओं ने मतदान किया। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी दिनेश चंद्र को 40 वोट मिले। पांच कार्मिकों ने नोटा का प्रयोग भी किया। उपाध्यक्ष पद पर विजयी रहे राजेश बिनवाल को 45 मत पड़े। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी लीलाधर आर्या को 30 तथा लक्ष्मण सिंह बिष्ट के पक्ष में 17 कर्मचारियों ने मतदान किया। उपाध्यक्ष पद पर आठ वोट अवैध पाए गए। इसके अलावा महिला उपाध्यक्ष पद पर सीमा देवी, सचिव पद पर राजेंद्र सिंह ढैला, उपसचिव पद पर नासिर अली तथा कोषाध्यक्ष पद पर लाल सिंह बिष्ट को निर्विरोध चुना गया। मुख्य चुनाव अधिकारी मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। इसके तत्काल बाद सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नव नियुक्त अध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट समेत अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी हित में कार्य करना उनकी प्रमुखता रहेगी। आगामी कार्य योजना के लिए जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। बता दें कि छह पदों के लिए नौ प्रत्याशियों की ओर से नामांकन कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *