रुड़की। श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर सिविल लाइन में भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया। सभा के प्रधान सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि सनातन धर्म के सभी त्योहारों को हमारी सभा पूरे रीति-रिवाज में विधि-विधान से संपन्न करती है। सभा के मंत्री सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि दो दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को सर्वप्रथम भगवान गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दर्शन करने के लिए पंडाल को खोल दिया गया। रविवार को शाम सात बजे भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का धूमधाम से श्री परशुराम घाट पर विसर्जन किया जाएगा।