हरिद्वार। धर्मनगरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सरकारी, गैर सरकारी और शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को धर्मनगरी में योग की गंगा बहती दिखी। जिला अस्पताल में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने ओपीडी से पूर्व योगाभ्यास किया। कनखल स्थित डॉ. हरिराम आर्य इंटर कालेज में शिक्षकों एवं स्कूली छात्रों ने योग करे निरोग थीम के साथ योगाभ्यास किया। वहीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण के लिए योग थीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारतीय योग संस्थान के साथ मिलकर मनाया गया। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ जेएनएनवाईसी संस्था के पदाधिकारियों पदमप्रकाश, डॉ. एसएस, ओपी, कुलदीप सिंह, सुखबीर सिंह एवं भारतीय योग संस्थान हरिद्वार इकाई की ओर से सुखदेव राज सिडाना, जयप्रकाश सिंगले, प्रवीण अरोरा ने दीप जलाकर किया। इसके उपरान्त उपस्थित योग प्रशिक्षुको दीप चंद्र लुहानी, मोनिका रॉय, आशीष धारीवाल, सुरेश भट्ट, हरीश तनेजा, सुधा जैन द्वारा सभी को योगाभ्यास कराया गया। योग दिवस पर हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मायापुर में छात्र-छात्राओं और अध्यापकों द्वारा योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम से पूर्व अपने संबोधन में प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि योग के माध्यम से हम एक स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकते हैं और एक स्वस्थ भारत ही विश्व पटल पर अपनी अलग से पहचान बन सकता है। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण त्यागी व दीपक मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नीरज कुमार, राजीव कौशिक, संजय कुमार, सरीन कुमार, श्रवण कुमार, निधि शर्मा, जागृति पंडित, प्रियंका शर्मा, सुषमा शर्मा, निशा कुमारी, यज्ञ राज भट्ट, राजेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे। योगाभ्यास पतंजलि विवि की पूजा के निर्देशन में किया गया। जिला अस्पताल परिसर में पीएमएस डॉ. सीपी त्रिपाठी के नेतृत्व में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने योगाभ्यास किया। डॉ.सीपी त्रिपाठी ने कहा यदि हम योग को अपने नित्यकृम में अपनायेंगे तो हम रोगों से दूर रह सकते हैं। इस दौरान डॉ. विकास दीप, डॉ.आरवी सिंह, डॉ. ततततशशिकांत, डॉ. सुब्रत अरोड़ा, महावीर चौहान आदि मौजूद रहे।