गंगोत्री से सीएम की विजय के लिए की मां गंगा की पूजा

Spread the love

उत्तरकाशी। गंगोत्री विधान सभा सीट पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उप चुनाव लड़ने की सियासत अब जोर पकड़ने लगी है। संगठन सहित भाजपा कार्यकर्ता जहां सीएम के गंगोत्री से उप चुनाव लड़ने पर अपने आप को हर्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं डुंडा ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख गिरीश भट्ट ने मुखबा गांव पहुंच मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना कर सीएम के विजय की कामना की। बता दें कि दिवंगत गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत के निधन के बाद से गंगोत्री सीट रिक्त चल रही है। जिसके बाद इस सीट पर प्रस्तावित चुनाव महत्वपूर्ण हो गया है। इस सीट पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के चुनाव लड़ने की अधिक संभावनायें जताई जा रही हैं। भाजपा जिला संगठन व प्रमुख व सभी मंडल अध्यक्ष भी सीएम को गंगोत्री सीट से उपचुनाव लड़ने की बात पर जोर देर रहे हैं। वहीं शुक्रवार को सीएम तीरथ सिंह रावत के शिष्य व डुंडा ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमख गिरीश भट्ट ने मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव पहुंचकर उनके विजय का आशीष लिया। उन्होंने गंगोत्री तीर्थ पुरोहितों सहित मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात की और मुख्यमंत्री एवं अपने गुरूजी तीरथ सिंह रावत के आरोग्य की कामना हेतु मां गंगा की चरण पादुका की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना सम्पन्न होने के पश्चात ज्येष्ठ प्रमुख भट्ट ने गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों से बातचीत करते आश्वस्त किया कि यथाशीघ्र मुख्यमंत्री देवस्थानम बोर्ड के विषय में सकारात्मक निर्णय लेंगे। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष् सुरेक्ष सेमवाल ने कहा कि यदि गंगोत्री विधानसभा से मुख्यमंत्री उपचुनाव लड़ते हैं, तो पुरोहित समाज उनके साथ खड़ा रहेगा। अध्यक्ष सेमवाल ने इच्छा जताई कि गंगोत्री विधानसभा से मुख्यमंत्री चुनाव जीतें और जीतकर गंगोत्री विधानसभा का चहुमुंखी विकास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *