श्रीनगर गढ़वाल : ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद देवप्रयाग में गंगा खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर पहुंच गई। तेजी से बढ़े पानी से घाट सभी पानी में डूबे रहे। शुक्रवार को यहां अलकनंदा के जल स्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई। केंद्रीय जलायोग के सूत्रों के अनुसार शुक्रवार तड़के चार बजे से अलकनंदा का जलस्तर 460 मीटर से बढ़ना शुरू हुआ और सुबह 7 से 8 बजे के बीच इसमें तेजी से वृद्धि हुई। जिसके बाद जलस्तर 465 मीटर तक पहुंच गया। इसको देखते गंगा के जल स्तर भी 463 खतरे के निशान को पार कर 465 मीटर तक पहुंच गया। गंगा के खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर पहुंचते ही प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों से सटे गांवों को अलर्ट कर दिया। (एजेंसी)