मुखवा गंगोत्री से आरंभ गंगा सम्मान यात्रा शनिवार को पहुंचेगी ऋषिकेश

Spread the love

ऋषिकेश। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में मुखवा गंगोत्री से आरंभ गंगा सम्मान यात्रा शनिवार को ऋषिकेश पहुंचेगी। त्रिवेणीघाट पर गंगा आरती के बाद यात्रा संपन्न होगी। यात्रा का शहर में भव्य स्वागत किया जायेगा। गुरुवार को यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की। गुरुवार को रेलवे मार्ग स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस ने यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की। जिसके यात्रा की सफलता को चर्चा की गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदनमोहन शर्मा ने कहा कि झंडा चौक पर भगवान भरत की पूजा-अर्चना के बाद यहां सभी होगी। जहां पूर्व सीएम हरीश रावत कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बात रखेंगे। इसके बाद यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होकर त्रिवेणीघाट पहुंचेगी,जहां गंगा आरती कर राज्य की खुशहाली की कामना की जायेगी। यहां भजन-कीर्तन के बाद यात्रा का समापन होगा। यात्रा की सफलता को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अपने सुझाव रखे, जिसके कार्यकर्ताओं को यात्रा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। यात्रा में बड़ी संख्या में शहर और गांव से कांग्रेसी भाग लेंगे। बैठक में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, पीसीसी सदस्य जयेंन्द्र रमोला, अरविंद जैन, वैशाख सिंह पयाल,भगवती प्रसाद, व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत, प्रदीप जैन, पार्षद भगवान सिंह, वीरपाल, सरोजिनी थपलियाल, देवेंद्र प्रजापति, सूरत सिंह कोहली, गुरविंदर सिंह, पुष्पा, बृजभूषण बहुगुणा, ऋषि सिंघल, सन्नी प्रजापति, हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप, अशोक शर्मा, राजेंद्र कोठारी, राजेश शर्मा, हरि नेगी, अमित सरीन, बप्पी अधिकारी, मनोज, ओम सिंह पंवार, आदित्य झा आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *