मारीशस के 350 शिवालयों में गंगाजल से होगा अभिषेक

Spread the love

ऋषिकेश। महाशिवरात्रि पर्व पर मारीशस के 350 शिव मंदिरों में तीर्थनगरी ऋषिकेश के गंगाजल से अभिषेक होगा। इसके लिए रविवार को मारीशस से तीर्थाटन के लिए ऋषिकेश आये दल को गंगाजल के साथ रवाना किया गया। रविवार को त्रिवेणी घाट पर शक्ति लीगल कंप्लाइन्स इंडिया के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मेयर अनिता ममगाईं ने मारीशस से तीर्थाटन के लिएाषिकेश आये दल को गंगाजल के साथ रवाना किया। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक माने जाने जाने वाली गंगा जल से मारिशस के 350 शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक किया जाना है। मंगल महादेव फाऊंडेशन के अध्यक्ष बिशन मगरू और पोर्ट लुईस मारीशस के आग्रह पर और भगत राम शर्मा, राजेश वत्स एवं एसके शर्मा के निर्देश पर 1200 पात्रों में गंगा जल भिजवाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत के संतों ने ‘वसुधैव कुटुम्घ्बकम की भावना प्रबल कर समूचे विश्घ्व को एक सूत्र में पिरोया है। गौरव की बात है कि विदेशी नागरिक भी गंगा का महत्व समझने लगे हैं। मौके पर पार्षद रीना शर्मा, चेतन शर्मा, विवेक गोस्वामी,ातिक शर्मा, घनश्याम झा, महेंद्र, राजेश, मनोज, अमित, महेश, संजय विजय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *