चेतावनी निशान के ऊपर पहुंचा गंगा का जलस्तर

Spread the love

हरिद्वार। भीमगोड़ा बैराज में रविवार रात 12 बजे गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान के ऊपर 293.05 मीटर रिकॉर्ड हुआ। एक बजे बैराज पर गंगा का जल स्तर 293.25 मीटर रहा। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के बाद पशु लोक बैराज से गंगा में अतिरिक्त जल छोड़ा गया था। इस दौरान बैराज से निचले इलाकों में पानी की अधिकतम निकासी दो लाख क्यूसेक तक रही। जलस्तर बढ़ने के बाद निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया। साल में तीसरी दफा गंगा चेतावनी निशान से ऊपर बही। रविवार रात 11 बजे से भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जल स्तर बढ़ना शुरू हुआ। रात 12 बजे गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान को पार कर गया। इस दौरान गंगा खतरे के निशान से 75 सेंटीमीटर नीचे बही। हालांकि रात दो बजे गंगा का जलस्तर घट कर 292.90 दर्ज हुआ। सोमवार को सुबह आठ बजे गंगा का 292.35 मीटर पर बह रही थी। गंगा का जल स्तर बढ़ने के बाद गंगा के तटवर्ती और निचले इलाकों में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *