गंगोत्री हाईवे चार दिन बाद खुला, यमुनोत्री बंद

Spread the love

उत्तरकाशी। जिले में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण बंद गंगोत्री हाईवे छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। चार दिन बंद रहने के बाद गंगोत्री हाईवे को मंगलवार को गंगोत्री धाम तक यातायात के लिए खोल दिया गया। यमुनोत्री हाईवे राड़ी में बर्फबारी के कारण अभी भी बंद पड़ा है। वहीं ग्रामीण सड़कें बंद होने से ग्रामीण इलाकों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे जगह जगह जगह भारी बर्फबारी के कारण बंद हो गया था। चार दिन से गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर मशीनरी बर्फ हटाने में जुटी हुई है। गंगोत्री हाईवे को बहाल कर दिया गया है लेकिन यमुनोत्री हाईवे राड़ी टप में चार दिन बाद भी नहीं खुल सका है। गंगोत्री हाईवे सुख की टप से लेकर गंगोत्री तक करीब 40 किलोमीटर हिस्से पर हुई बर्फबारी के कारण पूरी तरह बाधित था। यमुनोत्री हाईवे राड़ी टप के मध्य 12 किलोमीटर हिस्से में बर्फबारी के कारण बंद है। इसके साथ ही जिले की लगभग आठ से ज्यादा सड़कें आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *