चांगथांग में गंगोत्री हाईवे आवाजाही के लिए खुला

Spread the love

उत्तरकाशी। हर्षिल घाटी में धराली और जांगला पुल के बीच चांगथांग में शनिवार सुबह हिमस्खलन होने के कारण बाधित गंगोत्री हाईवे आवाजाही के लिए सुचारू हो गया। बीती देर शाम बीआरओ ने यहां घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद हिमखंड को हाईवे से हटाकर यातायात के लिए खोला। बीते शनिवार सुबह हिमस्खलन गंगोत्री हाईवे से करीब सौ मीटर नीचे भागीरथी नदी तक हुआ था, जहां बीआरओ की मशीनरी हाईवे से हिमखंड हटाकर यातायात सुचारू करने में जुटी थी। देर शाम करीब आठ बजे तक हाईवे को यातायात के लिए खोला जा सका। रविवार को दिनभर हाईवे पर यातायात पूरी तरह से सुचारू रहा। गंगोत्री हाईवे पर धराली और जांगला पुल के बीच शनिवार सुबह तीसरी बार चांगथांग में हिमस्खलन हुआ। बीआरओ के कमांडर विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि बीती शाम को हाईवे से हिमखंड को हटाकर आवाजाही को सुचारू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *