मलबा आने से दो घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे

Spread the love

नई टिहरी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 94 पर नागणी पास भूस्खलन से मार्ग 2 घण्टे बंद रहा। प्रशासन ने कड़ी मस्कत के बाद मार्ग खोला। दोपहर में गंगोत्री राजमार्ग पर नागणी के पास यकायक भरभरा कर पहाड़ी का मलबा गिरा। जिसके चलते गंगोत्री हाईवे दो घंटे तक बंद रहा। जिसे जेसीबी लगाकर खोला गया। सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 94 पर नागणी के पास अचानक दिन में लगभग 1 बजे भूस्खलन हो गया। जिससे भारी मलबा राजमार्ग पर आ गिरा। इस दौरान आस-पास से निकलते वाहन पर मलबा गिरने से किसी तरह से बचा। एक स्कूटी सवार तो मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। भारी बोल्डर गिरने से जड़धार गाँव का स्मारक भी इसकी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को गंगोत्री हाईवे बंद होने की सूचना दी। भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग दो घण्टे बंद रहा। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन ने आवाजाही के लिए खुलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *