जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : छावनी नगर लैंसडौन में पांच दिवसीय सिद्धि विनायक गणपति महोत्सव का आगाज शनिवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। महोत्सव 12 सितंबर तक चलेगा। गणपति महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा शहर के गांधी चौक सदर बाजार होते हुए धर्मशाला स्थित पूजा स्थल पहुंची। यहां विधि विधान से गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस मौके पर सिद्धि विनायक गणपति महोत्सव समिति के राजेश्वर गुप्ता, विपुल अग्रवाल, अनूप कनौजिया, अभ्यु दय परिवार के सदस्य, नगर के व्यापारी आदि शामिल रहे।