विराजमान हुए गणपति, हुई पूजा-अर्चना

Spread the love

गणेश चतुर्थी पर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
पूजा-अर्चना के साथ घरों में विराजमान हुए गणपति
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। क्षेत्रवासियों ने गणपति बप्पा मोरया के जय घोष के साथ अलग-अलग स्थानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की। इस दौरान श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं, नगर क्षेत्र के कई घरों में भी गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई।
बुधवार को श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति की ओर से नजीबाबाद रोड से गोविदनगर, स्टेशन रोड, नजीबाबाद रोड व झंडाचौक से होते हुए पटेल मार्ग स्थित एक बारात घर तक शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। इसके उरांत बारात घर में पूजा-अर्चना के साथ गणपति की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गणपति भगवान से अपने परिवार के लिए सुख-शांति की कामना की। अगले दस दिन तक गणपति बप्पा बारात घर में ही स्थापित रहेंगे। इस मौके पर विशार्ल ंसघल, शोभित गर्ग, हर्ष अग्रवाल, अमित सिंघल, दिनेश गोयल, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *