गेप्स संस्था ने किया पौधा रोपण, संरक्षण का संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पर्यावरण संरक्षण के लिए गेप्स सामाजिक संस्था की ओर से कण्वाश्रम में पौधा रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सदस्यों ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। कहा कि हमें लगाए गए पौधों पर अवश्य ध्यान देना चाहिए।
मनमोहन काला की अध्यक्षता में असलदेव अभियान के तहत सदस्यों ने कण्वाश्रम क्षेत्र में पौध रोपण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पीपल, नीम, वट के पौधों का रोपण किया। अभियान के दौरान आमजन से भी धरा को हरा-भरा बनाने के लिए पौध रोपण की अपील की गई। सदस्यों ने कहा कि बिना पर्यावरण संरक्षण हम धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। हमें अपने परिचित व अपने जन्म दिवस पर पौध रोपण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों को भी अपनी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताने को कहा। इस मौके पर संस्था के निदेशक भरोसा कंडवाल, नंदन सिंह नेगी, डा. कविता ढिल्ला, सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *