विदेशों में भी मनाया गया उत्तराखंड का गढ़भोज

Spread the love

 

देहरादून। गढ़ भोज दिवस उत्तराखंड के साथ हिमाचल, दिल्ली समेत नीदरलैंड, न्यूजीलैंड और अमेरिका के कैलिफोर्निया में मनाया गया। प्रवासी भारतीयों ने विदेशियों को गढ़ भोज परोसा।
गढ़ भोज अभियान के प्रणेता द्वारिता प्रसाद सेमवाल ने बताया कि इस बार द्वितीय गढ़ भोज दिवस सरकारी स्कूलों, कालेजों, विश्व विद्यालयों, अस्पतालों, मेडिकल कलेज के समेत स्वैच्छिक संगठनों की ओर से मनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ पकवान भी बनाए गए। बताया कि नीदरलैंड में भी शेफ टीकाराम सिंह ने अपने होटल में गढ़ भोज दिवस मनाया गया। उनके द्वारा रागी कोदा की पापड़ी चाट, रागी कोदा की काठी रोल, भंगजीर पैरिला सीड्स सलाद, मूंगदाल बर्नियार्ड मिलेट्स से कई सारी डिश बनाई गई। अमेरिका के कैलिफोर्निया में कुमाऊ की मूल निवासी भावना कार्की ने वहां पर उत्तराखंड की समृद्घ भोजन परंपरा के बारे में वहा के लोगों को बताया। न्यूजीलैंड में कार्यरत संदीप सेमवाल, आशीष व्यास, नरेश व्यास ने गढ़ भोज की विशेषताएं बताई। हिमाचल के बिलासपूर में कमलेश गुरुरानी की ओर से गढ़ भोज दिवस पर गढ़ भोज पार्टी दी गई। वहीं, पंजाब और दिल्ली में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों की ओर से विभिन्न स्थानों पर गढ़ भोज दिवस मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *