गढ़वाल विवि के संविदा कर्मी पर छात्रवृत्ति घोटाले में मुकदमा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। बहुचर्चित एससी/एसटी/ओबीसी दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना गड़बड़ी मामले में गढ़वाल विवि के संविदा कर्मी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।
नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य में वर्ष 2011-12 से अब तक वितरित की गई एससी/एसटी/ओबीसी दशमोत्तर छात्रवृत्ति की जांच चल रही है, जिसके लिए पौड़ी जिले में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। इसी क्रम में गढ़वाल विवि के बीपीएड (शारीरिक शिक्षा) विभाग में छात्रवृत्ति योजना में गड़बड़ी का मामला प्राथमिक तौर पर आया था, जिस पर एसआई अजय भट्ट को मामले की जांच सौंपी गई थी। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि भट्ट ने बीपीएड विभाग में वर्ष 2011-12 से 2013-14 में छात्रवृत्ति वितरण में अनियमितता पाई। ऐसे छात्रों के नाम पर छात्रवृत्ति दी गई, जो थे ही नहीं। इस मामले में बीपीएड विभाग के एक संविदा कर्मी की संलिप्तता मिली। जिस पर उसके खिलाफ कर्मचारी के पद पर रहते हुए धोखाधड़ी और कूट रचना कर सरकारी धन का गबन करने का मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *