गढ़वाल विवि की विधि पाठ्यक्रमों की परीक्षा तिथि घोषित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि प्रशासन ने एलएलबी, बीएएलएलबी की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। इस संदर्भ में गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरूण रावत ने परीक्षा की डेट सीट जारी करते हुए कहा कि बीएलएलबी पंचम सेमेस्टर की परीक्षा 22 अप्रैल से 6 मई तक चलेगी। एलएलबी तृतीय, बीएएलएलबी सप्तम सेमेस्ट की परीक्षाएं 22 से शुरू होते हुए 4 मई को सम्पन्प होगी। जबकि एलएलबी पंचम और बीएएलएलबी नवें सेमेस्टर की परीक्षा 22 अप्रैल से 5 मई तक चलेगी। उन्होंने बताया कि उक्त पाठ्क्रमों की परीक्षा सुबह 8 बजे से 9 बजे की पाली में आयोजित की जायेगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रावत ने बताया कि बीएएलएलबी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 अप्रैल से 6 मई तक सुबह 11 बजे से 12 बजे की पाली में सपन्न करवाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *