गढ़वाल कप: पंजाब ने दिल्ली को हराया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्व. शशिधर भट्ट की स्मृति में आयोजित गढ़वाल फुटबॉल कप के दूसरे दिन पहला मुकाबला पंजाब व दिल्ली के बीच हुआ। जिसमें 2-0 से पंजाब ने दिल्ली को पराजित किया। इस दौरान फुटबॉल मुकाबला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी थी।
दूसरे दिन के पहले मैच का शुभारंभ बलवीर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, मोहन कुकरेती, विनोद रावत ने किया। उन्होंने युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पहला मैच पंजाब व दिल्ली के मध्य खेला गया। मैच प्रारंभ होने के 26वें मिनट में पंजाब की टीम की तरफ से मैच के प्रथम हाफ में हरप्रीत ने शानदार गोल कर अपनी टीम को एक गोल की बढ़त दिलाई, उसके बाद नवदीप में एक गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। पूरे मैच में 90 मिनट तक दिल्ली की टीम गोल करने में नाकाम रही। दूसरा मैच श्रीनगर एफसी व चंडीगढ़ के मध्य खेला गया। जिसमें चंडीगढ़ ने श्रीनगर एफसी को 5-2 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *