तीन जनवरी से शुरू होगा गढ़वाल कप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्वर्गीय शशिधर भट्ट स्मृति गढ़वाल कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन तीन जनवरी से सात जनवरी तक स्पोट्र्स स्टेडियम गाड़ीघाट में होगा। जिसमें दस टीमों को आमंत्रित किया गया है। जिनमें से छह प्रदेश की फुटबॉल टीमों में कोटद्वार, पौड़ी, जनकपुर, ऊधम सिंह नगर, देहरादून एवं रुड़की हैं।
गढ़वाल राइफल्स यूनिट की फुटबॉल टीम में पंजाब, राजस्थान, हिमाचल एवं दिल्ली की रहेंगी। आयोजक समिति के अध्यक्ष अरुण भट्ट ने गढ़वाल कप फुटबॉल प्रतियोगिता को ऐतिहासिक बताते हुए जानकारी दी की सन् 1956 से यह कप आयोजित किया जा रहा हैं। सचिव अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सुनील रावत ने बताया कि इस फुटबाल प्रतियोगिता में कई अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतिभाग कर चुके हैं। गढ़वाल कप की बदौलत कई खिलाड़ियों ने इस खेल को पेशेवर रूप से अपनाया और आज भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विजेता टीम को एक लाख रुपये व उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये की धनराशि व प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को 51 सौ रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान गढ़वाल कप के ब्रांड ऐंबेसडर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्रपॉल, जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, उपाध्यक्ष हरीश वर्मा, युवा फुटबॉल प्रशिक्षक सिद्धार्थ रावत, निर्णायक ऋतिक नेगी, सुजल जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *