गढ़वाल हितैषिणी सभा का 103वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

Spread the love

सभा के वरिष्ठ सदस्यों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य वालों का किया सम्मान
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गढ़वाल हितैषिणी सभा भवन की स्थापना के 103वें वर्ष पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह भव्य एवं दिव्य रूप से मनाया गया। स्थापना समारोह में घुगति सांस्कृतिक मंच की निर्देशिका कोमल राणा नेगी की टीम ने मां नंदराज डोली यात्रा की सुंदर झांकी, लोक गीतों की प्रस्तुति दी। लोक गायिका मनोरमा भट्ट ने भी लोक गीतों की प्रस्तुति दी।
आयोजित शताब्दी दिवस पर उन पुर्वजों और वरिष्ठों को समर्पित था जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी इस भवन की मजबूत नींव रखी। देश की राजधानी के लुटियंस जोन में स्थित गढ़वाल भवन समस्त गढ़वाली समाज के लिए गर्व का प्रतीक है। इस समारोह में गढ़वाल हितैषिणी सभा के पूर्व में जुड़े सदस्यों को जो वर्तमान में 80-85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठों का श्रीदेव सुमन वरिष्ठ नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले गढ़वाल के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उपलब्धि सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें आईएएस परीक्षा में 98वीं रैंक हासिल करने वाले प्रद्युम्न बिजल्वाण, पत्रकारिता में उमाकांत लखेड़ा, सुनील नेगी, पूनम बिष्ट, जगमोहन सिंह रावत, दीप सिलोड़ी सहित अन्य मीडिया से जुड़े गढ़वाल समाज के विभूतियों का सम्मान हुआ। इस मौके पर टिहरी लोकसभा की सांसद, महारानी श्रीमती माला राजलक्ष्मी शाह, दिल्ली विधान सभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, दिलशाद गार्डन से पार्षद वीर सिंह पंवार, पांडव नगर से पार्षद यशपाल कैंथुरा, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, विशेष सत्र न्यायाधीश भास्करानंद कुकरेती, अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र नेगी, महासचिव डॉ. पवन कुमार मैठाणी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *