मिलेंगे रोजगार के अवसर, भाबर में गढ़वाल सांसद ने किया साबुन फैक्ट्री का उद्घाटन

Spread the love

-25 लाख रुपये की लागत से खोली गई है फैक्ट्री, 13 लोग हैं फैक्ट्री में कार्यरत
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोरोनाकाल के बाद युवा अपनी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए लगातार स्वरोजगार से जुड़ते जा रहे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को भाबर में साबुन फैक्ट्री खोली गई। जिसका उद्घाटन गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि अन्य युवाओं को भी इसी तरह स्वरोजगार से जुड़ना चाहिए और अन्य लोगों को भी रोजगार देना चाहिए।
भाबर क्षेत्र के ग्राम लूथापुर, हल्दूखाता में आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने रिबन काटकर फैक्ट्री का शुभारंभ किया। इस दौरान राजीव नेगी ने बताया कि कोटद्वार के बालागंज में उन्होंने 25 लाख रुपये की लागत से एक साबुन फैक्ट्री खोली है। वर्तमान में 13 स्थानीय लोग इस फैक्ट्री में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह विगत 15 सालों से गुजरात में औद्योगिक क्षेत्र में मैनेजर के पद पर तैनात थे, जिसका उन्हें बहुत फायदा मिल रहा है। फैक्ट्री खोलने के लिए उद्योग विभाग ने उन्हें 23 लाख रुपये का लोन स्वीकृत किया। वर्तमान में 6 लोग प्रोडक्शन पर मौजूद हैं, जबकि 7 लोग मार्केटिंग के कार्य में लगाए गए हैं। सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले छह महीनों में स्टाफ की संख्या 25 हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *