कर्णप्रयाग में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए गढ़वाल सांसद

Spread the love

चमोली। रविवार को भाजपा ने गौचर, कर्णप्रयाग और लंगासू में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में भाजपा के गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल और थराली के विधायक भोपाल राम टम्टा भी शामिल हुए। रविवार को चमोली पहुंचे गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का चमोली पहुंचने पर गौचर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिसके पुलिस चौकी से पूरे नगर में सांसद के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान सांसद ने कहा कि पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है। जिसके चलते सरकार पूरा सहयोग कर रही है। वहीं कर्णप्रयाग में कर्णमंदिर परिसर में महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान यहां तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया गया। लंगासू में भी गढ़वाल सांसद का स्वागत सहित तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक अनिल नौटियाल, थराली के भोपाल राम टम्टा, जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, महामंत्री समीर मिश्रा, प्रकाश शैली, जयत बिष्ट, अंजू बिष्ट, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, नवीन नवानी, सुभाष चमोली, मनोरमा नैनवाल, नपा अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार डिमरी, रमेश मैखुरी, सुनील पंत, चंद्रमोहन नगवाल सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *