गढ़वाल राइफल व यूके इलेवन ने जीता मैच

Spread the love

स्व. शशिधर भट्ट स्मृति में आयोजित फुटबाल का दूसरा दिन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्व. शशिधर भट्ट स्मृति खेल संस्था की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा दिन गढ़वाल राइफल व यूके इलेवन के नाम रहा। इस दौरान फुटबॉल टूर्नामेंट देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।
संस्थान की ओर से गाड़ीघाट स्थित राजकीय स्टेडियम में फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को दूसरे दिन का पहला मुकाबला कार्बेट फुटबाल क्लब यूएस नगर और 19 गढ़वाल राइफल के बीच खेला गया। मैच में गढ़वाल राइफल की टीम ने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए कार्बेट फुटबाल क्लब को 3-0 से हराया। विजयी टीम की ओर से मंदीप, शुभम व जयदीप ने गोल किए। दूसरा मैच यू के इलेवन और 20 गढ़वाल राइफल की टीमों के बीच खेला गया। मैच के अधिकतर समय में यू के इलेवन की टीम गढ़वाल राइफल की टीम पर भारी रही। परिणामस्वरूप यू के इलेवन ने 6-0 से जीत दर्ज की। विजयी टीम की ओर से दीपक, मानव और रोहित ने गोल किए। इस अवसर पर अतुल भट्ट, भारत सिंह कुकरेती, नंद किशोर कुकरेती, दिनेश जुयाल, धीरेंद्र कंडारी सहित क्षेत्रीय फुटबाल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *