जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कारिगल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों के सम्मान के लिए पांचवीं गढ़वाल राइफल्स की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत घर-घर जाकर शहीदों के स्वजनों को सम्मानित कर उनकी समस्याएं भी सुनी गई। स्वजनों को जल्द ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया।
पांचवीं गढ़वाल राइफल्स की ओर से पौड़ी, टिहरी, देहरादून, रुद्रप्रयाग व कोटद्वार क्षेत्र में विशेष आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जवानों की टीम घर-घर जाकर कारगिल युद्धा में वीरगति को प्राप्त हुए वीर शहीदों के स्वजनों को सम्मानित कर रही है। कोटद्वार क्षेत्र में भी जवानों ने घर-घर पहुंचकर वीर शहीदों के स्वजनों को सम्मानित किया। सूबेदार सुरेश सिंह ने बताया कि गढ़वाल राइफल्स की ओर से सशक्त और भावनात्मक प्री-कारगिल विजय दिवस आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान शहीदों के स्वजनों की समस्याओं को भी सुना गया। साथ ही समस्याओं के निराकरण के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। बताया कि देश की रक्षा में दिए गए वीर सैनिकों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। भरतीय सेना तन-मन और धन से वीर शहीदों के परिवार के साथ खड़ी है। अभियान के दौरान युवाओं को भी सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।