गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर को मिला सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : देश सेवा में बेहतर कार्यों के लिए गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर, लैंसडौन को जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान देश सेवा में गढ़वाल राइफल्स की ओर से दिए गए योगदान को भी याद किया गया।
आर्मी डे के मौके पर देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर को सम्मानित किया गया। रेजिमेंट को उत्तम सेवा, कर्तव्यनिष्ठा, कार्य दक्षता, उत्कृष्ट प्रशिक्षण, अनुशासन व प्रशासनिक क्षमता के लिए यह सम्मान दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि रेजिमेंट सेंटर अग्निवीर, सैनिकों के सर्वांगीण प्रशिक्षण व पूर्व सैनिक और वीर नारियों की देखभाल के लिए भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। 2021 व 2025 में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट लैंसडौन को देश के मिलट्री स्टेशनों में बेस्ट क्लीन ग्रीन व सतत विकास प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने में भी सम्मान मिल चुका है। छावनी चिकित्सालय लैंसडाउन को रक्षा मंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि यह पल गढ़वाल राइफल्स को गौरव करने वाला है। गढ़वाल राइफल्स देश की सेवा के साथ ही पूर्व सैनिक व विरांगनाओं के हितों को लेकर कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *