श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विवि ने बायोमेट्रिक के सफल क्रियान्वयन को देखते हुए फाइव डे वर्क योजना को स्वीकृति मिलने के बाद कार्यालय समय में परिवर्तन किया गया है। इस संदर्भ में गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. राकेश डोढी ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि पूर्व में कार्यालय समय में परिवर्तन किया गया है। कहा कि पूर्व में परिवर्तन किये गये कार्यों में कर्मचारियों और शिक्षकों को अब 9:30 बजे से सांय 6:00 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहना होगा। उन्होंने विवि मुख्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों को आदेश का अनुपालन करने को कहा। (एजेंसी)