गढ़वाल विवि ने परीक्षा केंद्र निर्धारित किए

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की वर्ष 2025-26 के स्नातक और स्नोतकोत्तर के विषम सेमेस्टरों की मुख्य एवं व्यावसाहिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए विवि ने परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेएस चौहान ने बताया कि बाबू राम डिग्री कॉलेज सलियार रूड़की, विशम्बर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूट डिग्री कॉलेज, आएमपी (पीजी) कॉलेज नारसन हरिद्वार, आसीपी (पीजी) कॉलेज ऑफ एलाइड सांइस रूड़की, बीएसएस कॉलेज, हिमगिरी कॉलेज सिकारपुर हरिद्वार, धनौरी डिग्री कॉलेज धनौरी, हिमालयन दून एकेडिमी भगवानपुर रुड़की, एसएमजेए (पीजी) कॉलेज हरिद्वार, एसएसडीपीसी (पीजी) कॉलेज रूड़की हरिद्वार, हिमालयन कॉलेज ऑफ पुहाना रूड़की और अरिहन्त कॉलेज ऑफ एजुकेशन रूड़की हरिद्वार का परीक्षा केंद्र बीएसएम (पीजी) कॉलेज रूड़की निर्धारित किया गया है, जबकि हर्षविद्या मंदिर रायसी हरिद्वार का परीक्षा केंद्र गर्ग डिग्री कॉलेज लक्सर हरिद्वार, कुन्ती नमन इंस्टीटयूट हरिद्वार, पीआरसी (पीजी) कॉलेज किसनपुर हरिद्वार का चिनमय डिग्री कॉलेज रानीपुर हरिद्वार, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसी एंड रिसर्च राजावाला देहरादून, बी-हाईव कॉलेज एडवांस स्टडीज देहरादून, एडवांस इन्टीट्यूट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी देहरादून का दून (पीजी) कॉलेज आफ एग्रीकल्चर साइंस देहरादून, निम्बस एकेडिमी ऑफ मैनेजमेंट देहरादून, डीडी इंस्टीट्यूट देहरादून, उत्तरांचल कॉलेज आफ बाइमेडिकल देहरादून, जीआरडी गल्र्स कॉलेज देहरादून का एल्पाइन इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी देहरादून, चंद्रावती तिवारी लॉ कॉलेज कोटद्वार, इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट एंड साइंस कोटद्वार का राजकीय (पीजी) कॉलेज कोटद्वार और जीआरडी इंस्टीट्यूट राजपुर रोड़ देहरादून एवं लिब्रा कॉलेज ऑफ लॉ देहरादून का परीक्षा केंद्र डीएवी (पीजी) कॉलेज देहरादून निर्धारित किया गया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *