गढ़वाल विवि को पांच असिस्टेंट व चार एसोसिएट प्रोफेसर मिले

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि को विभिन्न विभागों में पांच असिस्टेंट प्रोफेसर व चार एसोसिएट प्रोफेसर मिल गए हैं। उक्त पदों पर चयन के लिए 23 मई से साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। 30 मई को हुई विवि की कार्य परिषद की बैठक में चयनित उम्मीदवारों के नाम का अनुमोदन कर उन्हें नियुक्ति दिए जाने की संस्तुति दी गई। इनमें विवि के उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी एवं शोध संस्थान (हैप्रक) में डा. विजयकांत पुरोहित, इतिहास विभाग में डा. सुरेंद्र सिंह बिष्ट, नरेश नेगी, पूरन लाल मीना, सुबोधा मेंडले को एसोसिएट प्रोफेसर तथा इतिहास विभाग में सपना रावत, दर्शन शास्त्र में डा. कविता भट्ट व डा. रिषिका वर्मा एवं मनोविज्ञान विभाग में सेरलिंग डोल्कर कौम्पा को असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किया गया है। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *