गढ़वाल विवि खेल मैदानों की दशा सुधारे

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल के नेतृत्व में जय हो छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने विवि के खेल मैदानों की दशा सुधारे जाने की मांग की। इस संदर्भ में विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी को दिए ज्ञापन में छात्र संघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल ने कहा कि एमबीएड, बीपीएड, एनएसएस, एनसीसी के छात्रों को खेल एवं अभ्यास मैदान में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि मैदानों में घास बढ़ने से खेलने एवं अभ्यास करने में छात्रों को दिक्कतें हो रही हैं। इसके लिए उन्होंने मैदान में बढ़ी हुए घास को काटे जाने की मांग की। इस मौके पर छात्र नेता वीरेंद्र बिष्ट, अखिलेश कुमार, सौरभ रावत, राजा चौधरी, राहुल, कौशल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *