गढ़वाल विवि स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के द्वारा उत्तराखंड के हर जनपद में स्थानीय युवाओं को गाइड के रूप में स्वरोजगार के अवसरों के लिए प्रोत्साहित करने की योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत विवि के पर्वतीय पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र को प्रत्येक जनपद के अनुरूप पाठ्यक्रम प्रारूप के आधार पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान करने की जिम्मेदारी दी गई है।
परियोजना अधिकारी डा. सर्वेश उनियाल ने बताया कि 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में फील्ड स्टडी को भी शामिल किया गया है। विवि द्वारा प्रशिक्षण के लिए विषय विशेषज्ञों का पैनल तैयार करते हुए स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण जानकारियों तथा ऑफ बीट टूरिस्ट डेस्टिनेशन, प्रकृति, संस्कृति, रोमांच, हेरिटेज, तीर्थाटन, विलेज टूरिज्म, एस्ट्रो टूरिज्म, वाइल्ड लाइफ टूरिज्म, बर्ड वाचिंग, स्टोरी टेलिंग जैसी विधाओं को कोर्स के प्रारूप में स्थान दिया गया है। अब तक देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी तथा रूद्रप्रयाग जनपद में ये कोर्स आयोजित किए जा चुके हैं। कहा विवि द्वारा उत्तराखंड में एस्ट्रो टूरिज्म को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *