15 से प्रदर्शित होगी गढ़वाली फीचर फिल्म जै मां धारी देवी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर के सिताबपुर स्थित फालनेक्स सिनेमाघर में 15 दिसंबर से गढ़वाली फीचर फिल्म ‘जै मां धारी देवी’ प्रदर्शित होगी। बड़े पर्दे की यह फिल्म दिन में दो बार दिखाई जाएगी। यह फिल्म प्रदेश की पहली धार्मिक फिल्म है।
नजीबाबाद चौराहे के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकरों से वार्ता करते हुए फिल्म के निर्माता निर्देशक देबू रावत ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि फिल्म मां धारी देवी की महिमा, वरदान, आस्था और चमत्कार पर बनाई गई है। फिल्म का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपने ईष्ट देवी-देवताओं की महिमाओं के बारे में बताना है। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। इसलिए हमें धार्मिक आस्थाओं पर भी अपने बोली व भाषा में फिल्में अवश्य बनानी चाहिए। यह फिल्म उत्तराखंड फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई है। पूर्व में फिल्म दिल्ली, भोपाल, देहरादून, ऋषिकेश, पौड़ी व श्रीनगर सहित अन्य स्थानों पर भी दिखाई जा चुकी है। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। कोटद्वार में फिल्म बीस दिसंबर तक सुबह दस व दोपहर तीन बजे से दिखाई जाएगी। इससे पूर्व देबू रावत कन्यादान व थोकदार जैसी सुपरहिट फिचर फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। इस मौके पर रंगकर्मी प्रकाश गढ़वाली व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *