कल से पौड़ी में लगेगी गढ़वाली फिल्म जै मां धारी देवी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड फिल्मस प्रोडक्शन के बैनर तले बनी पहली उत्तराखंडी धार्मिक फीचर फिल्म जै मां धारी देवी 24 सितंबर से पौड़ी के प्रेक्षागृह में दिखाई जाएगी। फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। फिल्म को देखन के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचेगें।
यह फिल्म इससे पूर्व दिल्ली, देहरादून, टिहरी, ऋषिकेश, श्रीनगर में लग चुकी है। फिल्म के निर्माता निर्देशक देबू रावत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह फिल्म मां धारी देवी की महिला, वरदान, आस्था और चमत्कार पर धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक कहानी पर आधारित है। फिल्म में सह निर्माता महेंद्र नेगी, सरला महेंद्र नेगी और रजनी रावत है। डिजीटल निर्माता सोहन उनियाल, डीओपी मनोज प्रसाद सती, गीत व संगीत गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का है। मुख्य गायक नरेंद्र सिंह नेगी के साथ ही मीना राणा, अंजली खरे, मंजू सुंद्रियाल और लेखराज भंडारी है। फिल्म में गौरव गैरोला, शिवानी भंडारी, पूजा काला, सुमन गौड़, गीता उनियाल, राजेश मालगुड़ी, अजय सिंह बिष्ट, राजेश जोशी और आनंद सिलस्वाल है। इस मौके पर अनिल बिष्ट, अरूण हिमेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *