कोटद्वार में लगी गढ़वाली फिल्म कन्यादान

Spread the love

के-प्राइड सिनेमा में एक हफ्ते तक चलेगी फिल्म
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोटद्वार स्थित के-प्राइड सिनेमा में शुक्रवार से गढ़वाली फ़िल्म कन्यादान शुरू हो गई है। जो एक हफ्ते तक चलेगी, इस फिल्म के निर्देशक देवेंद्र रावत है।
फ़िल्म के निर्देशक देवेंद्र रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कन्यादान फ़िल्म पहाड़ की दो अलग -अलग जाति के लोगों पर आधारित ह,ै जिसमे दोनों जातियों की जानकारी दी गयी है। बताया कि फ़िल्म की शूटिंग प्रसिद्ध धार्मिक स्थल त्रिजुगीनारायण, सोनप्रयाग, अगस्तमुनि, चोपता व देहरादून के माल देवता मन्दिर में की गई है। साथ ही बताया कि कोटद्वार में ये फ़िल्म शुक्रवार से एक हफ्ते तक चलेगी। बताया कि इससे पहले देहरादून, हरिद्वार व ऋषिकेश में भी फ़िल्म दिखाई जा चुकी है, जिस दर्शकों ने खूब पंसद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *