गरीब बच्चों के भविष्य के लिए विशेष प्रयास करें शिक्षक

Spread the love

बागेश्वर। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। इस दौरान शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी भी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि शिक्षक देश का निर्माता है। उन्होंने कहा कि राजकीय शिक्षकों को चाहिए कि वे गरीब बच्चों के भविष्य के लिए विशेष प्रयास करें। विशिष्ट अतिथि नपा अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि अध्यापक गरीब के बच्चों को अपने बच्चों की तरह पढ़ाएं, ताकि उनका जीवन सार्थक हो सके। इस अवसर पर शिक्षक नेता संजय बिष्ट, चरण सिंह बघरी, सुजान सिंह बुटौला, हेम लोहनी, प्रताप सिंह दानू, रमेश रावत, भुवन भट्ट, ललित जोशी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम पिलख्वाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष व नपा अध्यक्ष के माध्यम से शिक्षक संघ ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *