कुम्भ टेस्टिंग घोटाले के खिलाफ गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता

Spread the love

-रैली निकाल किया प्रदेश सरकार का पुतला दहन
विकासनगर। कुंभ जांच घपले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में विरोध स्वरूप रैली निकाल चौक बाजार में प्रदर्शन किया। पहाड़ी गली चौक पर राज्य सरकार का पुतला भी फूंका। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य बाजार में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में तिलक भवन से पहाड़ी गली चौक तक विरोध रैली निकाली। कार्यकर्ता हाथ में राज्य सरकार का पुतला लिए नारेबाजी करते हुए पहाड़ी गली चौक पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने कुंभ जांच घपले को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही, राज्य सरकार के पुतले को भी आग के हवाले किया। जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेन्द्रु ने कहा कि भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों से घिरी हुई सरकार है। आरोप लगाया कि इस सरकार का प्रत्येक नुमाइंदा भ्रष्ट हो चुका है। स्थिति इतनी दयनीय है कि अपने भ्रष्टाचार के कारण इन्होंने उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश के आगे करोना जैसे इस काल में लोगों की जान को खतरा पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के नुमाइंदों और इसमें लिप्त समस्त कर्मचारी और एजेंसियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कुंभ जांच घपले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर पाल, प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष विपुल जैन, पूर्व पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, देवानंद पासी, जितेंद्र रावत, नितिन वर्मा, राधेश्याम शर्मा, यासीन मिर्जा, मुनीर अहमद, राहुल वर्मा, सदाकत अली जैदी, रिंकू कनौजिया, सूफी शरीफ, फरियाद, मायाराम नौटियाल, नसीम, फुरकान, दिनेश, रेशमा अन्सारी, आराधना, सरोज, अमरदीप मजीठिया, सुधांशु, यश शर्मा, असद, फरमान, अभिराजन, अनुराग महेश्वरी, साजिद, अकरम, जमशेद अहमद, अशोक आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *