शहीदों की प्रतिमा पर सूखे फूलों की मालायें कर रही शहीदों का अपमान

Spread the love

हरिद्वार। धर्मनगरी में देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों का अपमान हो रहा है। शहीदों की प्रतिमाओं पर चढ़ाई गई मालाओं के फूल सूख चुके हैं। लेकिन इन सबके बाद भी प्रतिमाओं पर सूखी मालाओं को उतारा नहीं गया है। भेल परिसर के सेक्टर वन स्थित पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांध की प्रतिमा पर दो अक्तूबर के दिन बहुत से संगठनों ने फूल मालायें चढ़ायी। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी मालाओं को उनकी प्रतिमा से उतारा नहीं गया। जबकि भगत सिंह चौक स्थित भगत सिंह की प्रतिमा, वीआईपी घाट से मात्र कुछ दूरी पर एचआरडीए द्वारा बनाए गए शहीद पार्क में लगी शहीदों की प्रतिमाओं पर सूखे फूल की माला शहीदों का अपमान करती नजर आ रही हैं। शिवलोक कालोनी से पहले भी शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर लम्बे समय से सूखी माला पड़ी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *