तपनीपाल सड़क सुधारीकरण की मांग पर कलक्ट्रेट में गरजे लोग

Spread the love

चम्पावत। खेतीखान के ग्रामीणों ने तपनीपाल सड़क सुधारीकरण की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग को लेकर शीघ्र कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बाद में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को तपनीपाल, खेतीखान के ग्रामीणों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के नेतृत्व में 30 किमी दूर चम्पावत कलक्ट्रेट में पहुंच कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि खेतीखान-तपनीपाल-बुंगाबिरूड़ा सड़क के दोनों छोर पर डामरीकरण हो गया है। लेकिन बीच वाले तीन किमी हिस्से में सड़क को कच्ची छोड़ दिया गया है। कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी शासन प्रशासन को लगातार अवगत कराया जाता रहा है। लेकिन उनकी मांगों पर कोई कार्रवाही नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *