तीन माह से नहीं हो रही गैस की आपूर्ति

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रिखणीखाल के ग्राम द्वारी क्षेत्र में पिछले तीन माह से गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐेसे में ग्रामीण लकड़ी में खाना बनाने को मजबूर हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी गांव के बुजुर्ग लोगों को हो रही है। शिकायत के बाद भी सिस्टम समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा।
उपजिलाधिकारी को भेजे पत्र में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में धुमाकोट स्थित गैस एजेंसी से इस क्षेत्र में गैस की आपूर्ति हो रही थी। लेकिन, विगत तीन माह से इस क्षेत्र में गैस की आपूर्ति ठप हो रखी है। ऐसे में ग्रामीणों को जंगल जाकर लकड़ी लानी पड़ रही है और मजबूरन लकड़ी जलाकर खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि गैस आपूर्ति न होने की सूचना से खाद्य आपूर्ति अधिकारी को अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन, अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से किसी अन्य किसी दूसरी एजेंसी से क्षेत्र के उपभोक्ताओं के कनेक्शनों को समायोजित करवाने की मांग की है। इस मौके पर विनोद मैंदोला, पूरण सिंह नेगी, प्रीतम सिंह नेगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *