खेलो इंडिया में छायीं बाजपुर की गतका छात्राएं

Spread the love

काशीपुर। भारतीय खेल मंत्रालय के तत्वावधान में हरियाणा के पंचकूला में चल रही खेलो इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड गतका टीम ने शानदार खेल दिखाया है। इस टीम का हिस्सा रहीं तीन छात्राओं ने पहले ही प्रयास में कांस्य पदक हासिल किया है। बाजपुर पहुंचने पर गुरुद्वारा सिंहसभा में उन्हें सम्मानित किया। पंचकूला में चार से छह जून तक हुई प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम में शामिल नौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग का प्रदर्शन किया। दुर्भाग्यवश छह छात्र पदक हासिल करने से चूक गए। लेकिन, बाजपुर की तीन छात्राओं ने पहले जम्मू कश्मीर को 56-45 फिर आंध्र प्रदेश की टीम को 57-17 के भारी अंतर से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया। ये तीनों छात्रायें बाजपुर की रहने वाली हैं। हरलीन कौर, सिमरदीप कौर और सृष्टि खन्ना की इस जीत ने उत्तराखंड को खुशी का मौका दिया था। बुधवार को गुरुद्वारा सिंहसभा में आयोजित सम्मान समारोह में इन तीनों छात्राओं का सरोंपा भेंट कर सम्मानित किया गया। सरदार मेजर सिंह संधू ने कहा कि एक बार फिर से इन छात्राओं ने साबित किया है कि अगर लड़कियों को आगे बढ़ने स नहीं रोका जाए तो एक दिन लड़कियां माता-पिता और अपने नगर और प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा करती हैं। वहीं तीनों छात्राओं ने इसका श्रेय अपने कोच हरप्रीत सिंह और अभिभावकों को दिया है। मौके पर सरदार मेजर सिंह संधू, सरदार हरमिन्दर सिंह बरार, सरदार हरदयाल सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *