24 जून को निकलेगी गौमुख कलश यात्रा

Spread the love

ऋषिकेश। 24 जून को ऋषिकेश से गोमुख कलश यात्रा निकलेगी। यात्रा के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा। मंगलवार को ब्रह्मपुरी राम तपस्थली में संतों की बैठक हुई। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन जन चेतना अभियान गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा के संयोजक महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि इस बार 24 जून को गोमुख कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो 30 जून तक चलेगी। यात्रा के दौरान रास्ते में आने वाले पड़ाव में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए जागरूक किया जाएगा। विभिन्न जगहों पर ग्रामीणों व जन प्रतिनिधियों को पौधारोपण के लिए भी जागरूक किया जाएगा। यात्रा के दौरान रास्ते में लोगों को निशुल्क कपड़े के थैले बांटे जाएंगे। कहा कि यह यात्रा बीते 16 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है। इसके तहत लाए गए गौमुख के जल को बुद्धिजीवि वर्ग, राजनेताओं, कलाकारों व आम लोगों को दिया जाता है और उन्हें गौ, गायत्री, गंगा, पर्यावरण आदि के संरक्षण के लिए जागरूक किया जाता है। यात्रा से पूर्व 23 जून को ऋषि कुमारों द्वारा मां गंगा का दुधाभिषेक एवं भोले बाबा का रुद्राभिषेक किया जाएगा। मौके पर द्वाराचार्य स्वामी दयाराम दास महाराज, राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष स्वामी नित्य गोपाल दास महाराज, शिष्य महेंद्र दास महाराज, महामंडलेश्वर महावीर दास, योगीराज नवीन जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *