पैरामेडिकल कॉलेज में गौरव बना मिस्टर व हिमानी बनी मिस फ्रेशर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पदमपुर स्थित श्री गुरु राम राय पैरामेडिकल कॉलेज में फ्रेशर के स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गौरव कुमार को मिस्टर व हिमानी रावत को मिस फ्रेशर का खिताब दिया गया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गिरीश उनियाल ने किया। कहा कि विद्यार्थियों को अपने भीतर प्रतिदिन कुछ नया सीखने की भावना पैदा करनी चाहिए। जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने वाले को एक दिन अवश्य ही मंजिल मिलती है। कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने गढ़वाली सहित अन्य गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों के रैंप वाक को सबसे अधिक सराहा गया। इस दौरान गौरव कुमार को मिस्टर फ्रेशर और हिमानी रावत को मिस फ्रेशर चुना गया। साथ ही प्रियांशु सिंह को मिस्टर स्पार्क और सुहानी रावत को मिस स्पार्क चुना गया। इस मौके पर प्रणव राज बमराड़ा, डॉ. शिवी शर्मा, डॉ. रितुजा ध्यानी, अखिल भारद्वाज, पूजा जोशी, ज्योति, दिव्यांशु, अंकित भारद्वाज, नीरज बिष्ट, कमल, आशीष, सुधीर, पूनम, कीर्ति आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *