पूर्व सैनिक के साथ हुई मारपीट पर गौरव सैनानी एसोसिएशन ने की एसएसपी देहरादून से मुलाकात

Spread the love

देहरादून। आज गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी देहरादून को मिला जिसमें कल ही क्लेमैनटाउन निवासी पूर्व सैनिक धन सिंह फर्त्याल के साथ हुई मारपीट व मुकदमा पर एसोसिएशन ने बातचीत की जिसमें दोनों पक्षों द्वारा मारपीट की गलती सामने आयी फिर भी एसएसपी साहब ने भरोसा दिलाया कि इस मामले को जल्द ही सुलझाया जायेगा कल गौरव सैनानी एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने पूर्व सैनिक धन सिंह फर्त्याल की पत्नी से मामले का संज्ञान लिया और जल्द ही निवारण का आश्वासन दिया इस मामले के अलावा गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने एसएसपी देहरादून को अवगत कराया कि देहरादून में आये दिन पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं सेना में सेवारत सैनिको के साथ धोखाधड़ी मामले सामने आ रहे हैं अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने एस एस पी साहब को बताया कि सेना के सेवारत जवानों के साथ जमीन खरीदने, बेचने व भवन निर्माण के कार्यों में आये दिन प्रोपर्टी डीलरो , ठेकेदारों व भू माफियाओं द्वारा पैसा लेने के बाद भी कई धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं जो कि वीर नारियों, सेवारत सैनिको व पूर्व सैनिको के साथ बहुत बड़ा धोखा है गौरव सैनानी एसोसिएशन आये दिन ऐसे मामलों पर संज्ञान लेकर न्याय दिलाने का पूरा काम कर रहा है एक सैनिक व पूर्व सैनिक देश की सरहदों पर रहकर अपनी पूरी जिंद्गी की कमाई घर बनाने के प्लाट पर लगा देते हैं उसी में ऐसे धोखेबाज लोग उन्हें लूट रहे हैं और एक सैनिक व पूर्व सैनिक को डरा धमका रहे हैं लेकिन अब गौरव सैनानी एसोसिएशन ऐसे नहीं होने देगा और संगठन ऐसे लोगों के खिलाफ खुलकर विरोध करेगा। आज एसएसपी साहब द्वारा कहा गया कि वे हमेशा सैनिकों व पूर्व सैनिकों के हितेषी है आगे भी गौरव सैनानी एसोसिएशन जिस भी वीर नारियों,जवान व पूर्व सैनिक के धोखाधड़ी मामले पर संज्ञान लेगा हमारा प्रशासन आपका पूरा सहयोग करेगा। उत्तराखंड एक सैनिक बाहुल्य प्रदेश है सैनिकों के साथ अन्याय कभी मंजूर नहीं होगा।
मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनवर सिंह रौथाण, गिरीश जोशी, चौधरी विक्रम सिंह, विरेन्द्र कंडारी,रामेश्वर राणा, विक्रम कंडारी इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *