गौरव सैनानी संस्था ने किया वीरांगनाओं को सम्मानित

Spread the love

13 वीं गढ़वाल गौरव सेनानी संस्था की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार के गब्बर सिंह कैम्प में गौरव सैनानी संगठन की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था ने वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया। कहा कि देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाली वीर सैनिकों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के अध्यक्ष जगमोहन सिंह गुसांई ने 13वीं गढवाल के कमाडिंग ऑफिसर रजनीश जोशी, एवं सुबेदार मेजर राम बहादुर मल को तिलक लगाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कहा कि यह मन्दिर की स्थापना हमने की है इसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी हमारी है। बटालियन के द्वारा अच्छे कार्यों ने सभी का उमंग-उत्साह बढाया। इस मौके पर कर्नल रजनीश जोशी ने पौध लगाकर मन्दिर को पूर्णत: जालो से कवर और सौन्दर्यकरण करने को मदद देने की बात कही। कहा कि 13 वीं गढ़वाल हमारा परिवार है और ये परिवार बढ़ता जा रहा है। हमारी बटालियन हर क्षेत्र में बहुत ही सराहनिय कार्य कर रहा है। जवानों द्वारा बुलन्दियों के झण्डे गाढे जा रहें है। कहा कि पार्ट टू की कापी आप तक भेजेगें ताकि पलटन की हर खबर आप तक पहुंच सके, युनिट के 50 वें जन्म दिवस पर सभी को निमंत्रण का वादा भी किया। इस अवसर पर अनुसूया प्रसाद गोस्वामी, देवेन्द्र बिष्ट, बटालियन के गौरव सैनानी जयपाल बिष्ट, सोहन लाल खत्री, हरीश चौहान, राजे सिंह, अमर सिंह, अमर देव, महेशानन्द ध्यानी, धर्म सिंह, सोकार चौहान, संजय पाल, श्याम सिंह रोतेला, जगमोहन बिष्ट, तथा जवानों की मौजूदगी अति सराहनिय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *