गौरव सैनानियों और वीर नारियों का किया सम्मान

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : पूर्व सैनिक सेवा कल्याण समिति श्रीकोट गंगानाली ने विजय दिवस पर सोमवार को वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गौरव सैनानियों और वीर नारियों में सुभद्रा नेगी, चन्दर सिंह रावत, उदय सिंह रावत सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रथम अध्यक्ष हयात सिंह झिक्वांण ने बताया कि दिसंबर 1971 को हमारी सेना ने अपने पराक्रम और साहस के बलबूते पाकिस्तानी सैनिकों को शिकस्त दी थी। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने श्रीकोट पर बने स्टेडियम को बंद करने पर शासन और प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। संगठन के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी, चंद्र सिंह रावत, भामा देवी, बलदेव सिंह नेगी भूपेंद्र सिंह पटवाल, हर्षवर्धन सिंह नेगी ने कहा कि श्रीकोट में स्टेडियम के लिए जनता ने जमीन देकर सोचा था कि भविष्य में हमारे बच्चों को खेलने एवं वरिष्ठजनों को सुविधा मिलेगी, लेकिन आज स्टेडियम बनने के बाद शासन-प्रशासन ने आम जनता के लिए स्टेडियम बंद कर दिया है। जिससे बच्चों की खेल भावना को बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। उन्होंने बच्चों की खेल गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए जल्द स्टेडियम को खोले जाने की मांग की है। मौके पर दीपक रौथान, शिव प्रसाद बहुगुणा, चतुर सिंह राणा, सचिदानंद शैली, गिरीश चमोली, राकेश कण्डारी आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *