गौशाला निर्माण कार्य की हो जांच र्

Spread the love

ंहदू युवा वाहिनी ने उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से काशीरामपुरतल्ला में निर्मित गौशाला में अनियमितता का आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है।
सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी ने गौशाला निर्माण में हुई अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के महामंत्री दीपक जदली ने कहा कि काशीरामपुर तल्ला में 74 लाख रूपये की लागत से एक गौशाला का निर्माण किया गया है। संगठन की ओर से जब उक्त गौशाला का निरीक्षण किया गया तो वहां गौशाला के नाम पर टिन रोड का एक अस्थाई निर्माण किया गया है, जिसमे गौवंश के लिए न तो सर्दी से बचने की कोई व्यवस्था की गई है और ना ही गर्मी से ऐसे में गौवंश को वहां रखना पशुओं के साथ अन्याय होगा। गौशाला में जाने के लिए संपर्क मार्ग का भी निर्माण नही किया गया है, और ना ही आस-पास की भूमि का समतलीकरण किया गया है। कहा कि जंगली जानवरों से गौवंश के बचाव के लिए चाहरदीवारी भी नही बनाई गई है। गौशाला में रहने वाले कर्मचारियों के लिए कक्ष, शौचालय व स्नानागार की भी कोई व्यवस्था नही की गई है। उन्होने कहा कि टिन रोड को गौशाला बताकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे हिंदू समाज व सामाजिक संगठनों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होने उपजिलाधिकारी से इस संबंध में स्वतंत्र कमेटी की बनाकर निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उक्त निर्माण कार्य को गिराकर गौशाला का निर्माण किया जाए, साथ ही दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर जांच नही की गई तो हिंदू युवा वाहिनी स्थानीय जनता को लेकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम व स्थानीय प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *