सात को होगा गौशाला का उद्घाटन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विकल्प वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 7 अगस्त को गौशाला उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए सोसायटी सचिव सुशीला उनियाल ने बताया कि नगर निगम की ओर से उनकी सोसायटी को काशीरामपुर तल्ला में गोशाला के लिए भूमि एवं शेड उपलब्ध कराया गया है। बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण मौजूद रहेंगी जबकि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा अति विशिष्ट और और उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *