गौतम अध्यक्ष और जगवीर बने जिला सचिव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष आरपी नौटियाल की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। जिसमें समस्याओं, समाधान व संगठन के प्रयासों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जिला व खंडीय कार्यकारिणी भी गठित की गई।
एसोसिएशन के जनपद पौड़ी की जिला कार्यकारिणी में गौतम कुमार सान्याल को जिलाध्यक्ष व जगवीर सिंह चौहान को जिला सचिव बनाया गया। संगठन में महावीर राणा जिला उपाध्यक्ष, नवीन गुसांई जिला वित्त सचिव, सचिन सचदेवा जिला संगठन सचिव, चंद्र सिंह बुटोला जिला प्रचार सचिव, आशीष चंद्र शाह को जिला लेखा निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई। रुद्रप्रयाग खंड में धर्मेंद्र रावत अध्यक्ष, रणवीर सिंह सिंगवाल सचिव बनाए गए। टिहरी में अरविंद बहुखंडी खंडीय अध्यक्ष व शिवचरण को खंडीय सचिव का दायित्व दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *