छात्राओं को दी नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की पहल पर महिला सशक्तीकरण पर कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर डॉ. गीता रावत शाह ने छात्राओं से सामाजिक मर्यादाओं का पालन करते हुए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की अपील की। डॉ. इंदू मलिक ने महिलाओं को अपनी मूल प्रकृति में रहते हुए समाज में चुनौतियों का सामना करने को कहा। डॉ. उषा सिंह ने छात्राओं को अपनी क्षमताओं को विकसित करने व नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. हरीशचंद्र एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रियंवद ने किया। प्रियंवद ने छात्राओं को स्वयं के लिए आगे आने व सभी क्षेत्रों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास पर जोर देने की बात कही। कण्व किरण ग्रुप के सदस्य गौतम नेगी ने कहा कि महिला केवल एक गृहिणी ही नहीं बल्कि समाज की रीढ़ है। आंतरिक गुणवत्ता विनिश्चयं प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. विनय देवलाल ने कहा कि समाज को महिलाओं के प्रति अपनी सोच को बदलने की आवश्यकता है। प्राचार्य प्रो. डॉ. हरीशचंद्र ने छात्राओं को सभी क्षेत्र में अपना योगदान बढ़ाने के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा के आयामों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने को कहा। इस अवसर पर डॉ. अंजू थपलियाल, कण्व किरण ग्रुप के गौरव, हिमांशु, दीप्ति मैठाणी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *