अद्र्ध सैनिकों की समस्याओं का निराकरण का दिया आश्वासन

Spread the love

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने किया अद्र्ध सैनिक बलों की कैंटीन का निरीक्षण
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार प्रवास पर पहुंचे गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने शिब्बूनगर में किराए के भवन में संचालित की जा रही अद्र्ध सैनिक बलों की कैंटीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अद्र्ध सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन भी दिया।
अद्र्ध सैनिक बलों की कैंटीन में मैनेजर उम्मेद सिंह नेगी और कैंटीन अधिकारी शिव रतन सिंह रावत ने उनका स्वागत किया। कैंटीन अधिकारियों ने उन्हें अस्थाई कैंटीन भवन होने की वजह से आ रही समस्याओं से अवगत करवाकर उनके सामने कैंटीन के स्थाई भवन की मांग उठाई। कैंटीन प्रबंधक उम्मेद सिंह नेगी ने सांसद को बताया कि कैंटीन के अस्थाई भवन में संचालित होने की वजह से भंडारण व पार्किंग सहित कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। कैंटीन अधिकारियों को समस्या के निस्तारण का आश्वासन देते हुए सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की बाह्य और आंतरिक सुरक्षा करने वाले सुरक्षा बलों के हितों में अनेकों निर्णय लिए हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरी सिंह पुंडीर, किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल रावत, उम्मेद सिंह बिष्ट, नरेन्द्र प्रसाद कंडवाल, विनोद थपलियाल, जगमोहन सिंह, अशोक जदली, संजय द्विवेदी, पिंकी खंतवाल, आशा बलूनी सहित बड़ी संख्या में अद्र्ध सैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *